2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fire monitring: Space से आग पर नजर, पराली से ज्यादा जंगलों से धुंआ

- प्रदेश के जंगलों से सात दिन में 6145 मामले, प्रदेश में सबसे ज्यादा - राजधानी के पास पराली के सबसे ज्यादा मामले लहारपुर और नर्मदापुरम रोड और बैरागढ़ की तरफ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shakeel Khan

•

Updated: 23 Apr 2025, 1:11 PM IST

Watching the fire from space, more smoke from forests than stubble

भोपाल। Space से भोपाल में लगी आग की monitring हो रही है। खेतों में कटाई पूरी होते ही पराली से वायु प्रदूषण का मामला आया। सेटेलाइट से मॉनीटरिंग शुरू हो गई। लेकिन जो रिपोर्ट मिली वह चौंकाने वाली है। प्रदेश में पराली से ज्यादा जंगलों में आग है। प्रदेश के 6145 स्थानों पर आग के अलर्ट सिस्टम ने वन विभाग को भेजे। ये देश में सबसे ज्यादा हैं।

राजधानी में मंडीदीप और लहारपुर से ज्यादा धुंआ

राजधानी की हवा की बात करें तो यहां लहारपुर, मंडीदीप के आसपास का हिस्से से सबसे ज्यादा धुंआ उठा। पराली में आग के मामले यहां से सबसे ज्यादा हैं।

टीटी नगर में ओजोन का प्रतिशत अधिक

रियल टाइम आंकड़ों के मुताबिक पर्यावरण परिसर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 101 रहा। कलेक्ट्रेट का 105 मापा गया। इसमें ओजोन धूल ज्यादा मिली। टीटी नगर का एक्यूआई 140 मापा गया। आंकड़ों के मुताबिक यहां ओजोन अधिक मिली।

खेतों में कटाई के बाद आग लगने पर नजर रखने तकनीक इस्तेमाल हो रहा है। राजधानी में खुले हिस्सों में आग लगने के कुछ अलर्ट आए। इनमें ज्यादा मामले लहारपुर और मंडीदीप के आसपास के हैं।

ब्रजेश शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड