नर्मदा पाइप लाइन से भी नहीं मिल रहा प्र्याप्त पानी
महिलाओं ने बताया कि हर साल गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। इस बार बीते सात दिन से स्थिति कुछ ज्यादा खराब है। कॉलोनी के लोग 300 से 500 रुपए में एक टैंकर पानी खरीद रहे हैं। कॉलोनी के अधिकांश घरों में नर्मदा जल पाइप लाइन के कनेक्शन है, लेकिन इससे भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है