आमतौर पर फरवरी की शुरुआत में भी तेज सर्दी का दौर रहता है, लेकिन पिछले चार पांच दिनों से ठंड लगभग गायब हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण इन दिनों सर्द हवा नहीं आ रही है, जिसके कारण तापमान में गिरावट नहीं हो पा रही है। गुरुवार को भी शहर में धूप खिली रही, साथ ही धुंध भी रही, इस दौरान विजिबिलिटी ढाई किमी के आसपास रही। दोपहर में कुछ समय हल्के बादल भी रहे।