23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली के पहले MP में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं चली ठंडी हवाएं

सामान्य से नीचे आया दिन-रात का तापमान, बादलों से गर्मी में मिली राहत, आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम  
less than 1 minute read
Google source verification
weather change news

weather change news

भोपाल. सुबह से खिली धूप और दोपहर के बाद छाए बादलों ने शनिवार को लोगों को गर्मी से राहत दी। दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया। मौसम विशेषज्ञों ने आगामी 48 घंटों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने की संभावना जताई है। मार्च के शुरुआत में ही 35 डिग्री पर पहुंचा पारा अब काबू में आया है। शहर में रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

2 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान

यह शुक्रवार के 16 डिग्री के मुकाबले आधा डिग्री गिरकर 15.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। दोपहर तक धूप खिलने के चलते अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह शुक्रवार के मुकाबले 1.7 डिग्री बढकऱ 31 रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम था। बादलों के असर से नमी में बढ़ोतरी हुई। शनिवार को हवा में नमी की मात्रा 53 फीसदी थी। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

बूंदाबांदी की संभावना

कृषि मौसम विभाग के अनुसार मौसम परिवर्तशील रहने की संभावना है। किसान गेहूं की फसल में आवश्यकता अनुसार सिचांई 18 मार्च तक कर लें। यदि गेहूं की फसल में चेपा रोग के लक्षण दिखे तो मौसम साफ होने के बाद 400 मिलि. मेलाथियान का 250 लीटर पानी में घोल बना कर प्रति एकड़ छिड़काव करें।