4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश थमते ही दो डिग्री चढ़ा पारा, अभी बारिश जारी रहने का अनुमान

धूप-बादलों के बीच बौछारें, बारिश दर्ज हुई केवल 0.4 मिमी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 6 Sep 2019, 9:53 AM IST

भोपाल. बारिश का दौर थमते ही उमस परेशान कर रही है। शहर में गुरुवार को दिन में दो बार बौछारें पड़ीं, लेकिन बारिश 0.4 मिमी दर्ज हुई। मौसम विशेषज्ञों ने बारिश जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

शहर में गुरुवार सुबह सात बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई। लगभग आधे घंटे की बारिश के बाद आसमान साफ हुआ और धूप निकली। दोपहर एक बजे आधे घंटे बारिश हुई और धूप निकल आई। दो दिनों बाद तापमान 30 डिग्री के पार चला गया। तापमान में बुधवार के मुकाबले 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 31.5 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम में बुधवार के मुकाबले आधा डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यह 24.2 डिग्री रहकर सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा।

महेश्वर के सारे घाट जलमग्न

महेश्वर. ओंकारेश्वर बांध से पानी छोडऩे के बाद निचले इलाकों में गुरुवार को नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया। अहिल्या की नगरी महेश्वर में छह साल बाद नर्मदा किले की अस्ट पहलू की सीढिय़ों को छूकर निकली। यहां के सारे घाट जलमग्न हो चुके हैं।

आज इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी गुल


भोपाल में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक: हथाईखेड़ा, ऋषिपुरम, आईवीआरआई कॉलोनी, कॉर्पोरेट कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, प्रेस कॉलोनी। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक: अहमदपुर, बागसेवनियां थाना, सुरेन्द्र गार्डन, आदर्श नगर, शेल परिसर, शिव शक्ति, फ ॉॅच्र्यून, डिलाइट, निरुपम फेस-1, बर्फानी धाम। सुबह साढ़े नौ से शाम चार बजे तक: कैलाश नगर ,अयप्पा मंदिर, पूजाश्री कॉलोनी, सीटीओ, लाउखेड़ी, साईं बाबा रेसीडेन्सी, कैंप नंबर 12 सनातन परिसर।

सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक: कैथोलिक ग्रेवयार्ड, बरखेड़ीकलां, बरखेड़ी खुर्द, डेयरी स्टेट, बुलमदर फार्म, गोल घर, चंदनपुरा, मेंडोरा, शारदा विहार कॉलोनी, आंवला नर्सरी, केरवा कोठी, केरवा एमपी टूरिज्म। साक्षी ढाबा, खुदागंज। दोपहर तीन से पांच बजे तक कोलार में- दानिश हिल्स व्यू, सागर ग्रीन हिल्स, अमरनाथ कॉलोनी, नेताजी हिल्स, अम्बेडकर कॉलोनी, सर्वधर्म डी सेक्टर, सीआई पार्क व आसपासका क्षेत्र।