10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : घने कोहरे की गिरफ्त में उत्तर भारत, MP में विमान और ट्रेन सेवाएं प्रभावित

- पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक और दो जनवरी को बारिश की आशंका Western disturbance - बादलों cloud से रात में आधा डिग्री बढ़ गया तो दिन में फिर उतना ही कम हुआ तापमान Temperature

4 min read
Google source verification
Weather Fog News

Weather Fog News

भोपाल। मध्य प्रदेश madhya pradesh में इन दिनों सर्दी weather पूरी तरह से शबाब पर है। जिसके चलते कई जगहों पर ओंस की बूदें तक बर्फ ice की शक्ल लेने लगी हैं। वहीं दूसरी ओर सम्पूर्ण उत्तर भारत north India इस समय कोहरे की चादर में लपटा हुआ है। जिसका सीधा असर रफ्तार speed पर पड़ रहा है।

इसके चलते मध्यप्रदेश आने वाली रेलगाड़ियां train व विमान flight सेवा प्रभावित हो रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर कोहरे की वजह से रेल और वायु के साथ सड़कों पर भी यातायात प्रभावित है।

1 व 2 जनवरी 2020 को होगी बारिश... new year 2020
वहीं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक weather scientest एसके नायक ने बताया कि सोमवार को तापमान temperature में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। सर्दी winter के तेवर तीखे रहेंगे। मंगलवार से बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ western disturbances पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सोमवार रात पहुंचेगा। इसके असर और निचले तल की पूर्वी हवाओं के परस्पर टकराव के कारण एक और दो जनवरी को बारिश rain हो सकती है।

मौसम के इस रुख के चलते आवागमन साधन अत्यधिक प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में जहां ट्रेन कई घंटों देरी से आ रही हैं, वहीं विमान सेवा भी इससे बुरी तरह से प्रभावित है।

कोहरे ने थामे ट्रेनों के पहिए fog ...
उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे fogg के कारण रविवार को 24 से अधिक ट्रेनें trains लेट हुईं। 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस 7.40 घंटे, 12724 तेलंगाना एक्स. 7.10 घंटे, 12716 नांदेड़ एक्स. 4.20 घंटे, 12628 कर्नाटक एक्स. 5. 10 घंटे, 12920 मालवा एक्स. 4.50 घंटे तो तमिलनाडु एक्स. 4.30 घंटे की देरी से भोपाल आईं। 12156 भोपाल एक्स. 3.46 घंटे, 12722 दक्षिण एक्स. 3.40 घंटे, 12541 गोरखपुर-एलटीटी एक्स. 5 घंटे, 12533 पुष्पक एक्स. 2.33 घंटे, 11016 कुशीनगर एक्स. 5.55 घंटे, छत्तीसगढ़ एक्स. एक घंटे, 12616 जीटी एक्स. 4.20 घंटे, 12138 पंजाब मेल 1.10 घंटे, 12002 शताब्दी एक्स. 30 मिनट, 11072 कामायनी एक्स. 5.10 घंटे, 14813 जोधपुर एक्स. चार घंटे, यशवंतपुर संपर्क क्रांति 2 घंटे लेट आई।

सवा घंटे लेट आई दिल्ली की फ्लाइट flights
कोहरे के कारण स्पाइस जेट spice jet की दिल्ली-भोपाल फ्लाइट सवा घंटे की देरी से भोपाल आई। एसजी 2623 फ्लाइट सुबह 6.10 बजे दिल्ली से रवाना होकर सुबह 7.45 बजे भोपाल आती है। रविवार को ये फ्लाइट सुबह 7.20 बजे दिल्ली से उड़ी और सुबह 9 बजे भोपाल आई। एयर इंडिया की एआई-481 दिल्ली-भोपाल फ्लाइट एक घंटे लेट सुबह 11.19 बजे भोपाल पहुंची।

भोपाल का मौसम Bhopal Weather ...
इससे पहले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सर्द हवाओं coldwaves से दिन और रात का तापमान निचले स्तर पर है। हालांकि हल्के बादलों के कारण रात के तापमान में आधा डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई, पर दोपहर में सर्द हवाओं ने ठिठुरन cold बढ़ा दी और अधिकतम तापमान में करीब आधा डिग्री की कमी आई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक-दो जनवरी को बारिश हो सकती है।

रविवार सुबह न्यूनतम तापमान minimum temorature 5.9 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम था। अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। ये सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा। सुबह नमी की मात्रा 75 प्रतिशत थी, जो शाम को 47 प्रतिशत रह गई।

देश का मौसम India weather ....
वहीं यदि देश की बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली delhi समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर icy air सोमवार को सुबह भी जारी है। दिल्ली में सुबह घने कोहरे के छाए रहने से रेल और विमान सेवा पर असर पड़ा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कम से कम 30 ट्रेनें rail देरी से चल रही हैं। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट airport से तीन फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है।

कश्मीर के विक्षोभ और उत्तर-पश्चिम हवाओं के चलते सोमवार को दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

दिल्‍ली से होकर आने जाने वाली नार्दर्न रेलवे norther railway रीजन की 30 ट्रेनें देर से चल रही हैं जबकि कई ट्रेनें रद कर दी गई हैं। वहीं दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानों पर बुरा असर पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट Delhi airport पर कम दृश्‍यता की वजह से सामान्‍य ऑपरेशन निलंबित हैं जबकि 16 फ्लाइटों को डायवर्ट (16 flights diverted) करना पड़ा है। वहीं चार उड़ानें रद (Four flights cancelled at Delhi airport) कर दी गई हैं।

हल्की बारिश व ओले hailstorm की संभावना...
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक जनवरी से तीन जनवरी तक रात में हल्की बारिश rain की संभावना है और दो जनवरी को ओले hail भी पड़ सकते हैं। एक सरकारी बयान के अनुसार हरियाणा में कुछ स्थानों पर तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास है और राज्य सरकार ने 30 तथा 31 दिसंबर को स्कूल बंद रखने का फैसला किया है।

वहीं, श्रीनगर shrinagar में भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। मशहूर डल झील Dal Lake के कई हिस्से बर्फ में तब्दील हो गए और रात में श्रीनगर का तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम weather विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी और लद्दाख केंद्र शासित क्षेत्र में तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे क्षेत्र में शीतलहर तेज हो गई है।

ऐसा रहेगा मौसम Weather forecast
मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे तक दिल्‍ली वालों को कड़ाके की सर्दी heavy cold और कोहरे heavy fog से निजात नहीं मिलने वाली है। पहली जनवरी को दिल्ली-एनसीआर NCR में बारिश हो सकती है। ऑल इंडिया वेदर बुल‍ेटिन weather bulleten में कहा गया है कि दिल्‍ली-एनसीआर में तीन जनवरी तक आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूरे उत्तर भारत में शीतलहर coldwave का प्रकोप जारी रहेगा।