scriptबरसात खत्म! अब हवाओं में घुली ठंडक, जानिए क्या है मौसम का हाल? | weather news in mp : weather change start winter season | Patrika News
भोपाल

बरसात खत्म! अब हवाओं में घुली ठंडक, जानिए क्या है मौसम का हाल?

weather news in mp : उत्तर-पश्चिम नम हवाओं से अब मौसम में परिवर्तन आया है। बरसात खत्म होते ही हवाओं में ठंडक बनी है। अनुमान है की इस ठंड भी खूब पड़ेगी। जानिए मौसम का क्या होगा हाल, कहां होगी बारिश, कहां गर्मी करेगी बेहाल –

भोपालOct 04, 2019 / 09:58 am

KRISHNAKANT SHUKLA

weather_update_in_mp.jpg

Weather in jabalpur

भोपाल. मध्यप्रदेश के कई जिलों में अब मौसम बदल weather change गया है। कुछ दिनों से सुबह से हल्की धूप और मौसम में ठंडक Cold Weather महसूस की जा रही। रात के तापमान में भी गिरावट आई है। अनुमान है कि बारिश अधिक होने से इस बार ठंड भी ज्यादा पड़ेगी।

धूप के साथ खिले चेहरे, मानसून की विदाई अगले सप्ताह तक होगी

शहर में दिनभर धूप खिली तो लोगों के चेहरे भी खिल उठे। लोग घरों के बाहर, छतों पर धूप में कपड़े सुखाते नजर आए। सितंबर माह में पूरे महीने की बात करें तो तीन दिन छोडकऱ राजधानी में हर दिन पानी बरसा है। पिछले महीने में बमुश्किल पांच दिन कुछ समय के लिए धूप खिली थी, बाकी दिन बादल छाए रहे।

गुरूवार को सुबह हल्का बादलों का डेरा था, लेकिन आठ बजे के बाद छट गए और धूप खिलने लगी। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम 21.4 डिग्री था।

 

weather_news.jpg
सात साल में पूरे माह इतने नहीं बरसे बादल

सात सालों में पूरे माह में जितनी बारिश नहीं हुई, उससे अधिक एक अक्टूबर को हो चुकी है। 2013 में 26.2 मिमी और 2014 में 12.4 मिमी बारिश हुई थी। इस साल एक अक्टूबर को 33.6 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।
पहले राजस्थान फिर मध्यप्रदेश की बारी

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि मानसून की विदाई इस सप्ताह के आखिर में राजस्थान से हो सकती है। मध्यप्रदेश की बात करें तो अगले सप्ताह यानी 10 अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई की संभावना है।
आज इन क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली

सुबह साढ़े नौ से शाम चार बजे तक: जानकी इन्क्लेव, जानकी नगर, सीआई इन्क्लेव 1 एवं 2, सुरेन्द्र एस्टेट, कम्फ र्ट गार्डन 1 एवं 2, सौम्या इन्क्लेव एक्स., जेजे होम्स, ओएसिस चूनाभट्टी, लेक प्लेस/ दादाजी, ग्लोबस फेब सिटी 1,2 एवं 3। चूनाभट्टी, ताविश कॉम्प्लेक्स, सागर कैंपस, चाणक्यपुरी कॉलोनी, वद्र्धमान परिसर, गंगोत्री हाइट्स, परस्पर कॉलोनी। अमलतास, निशातपुरा, शीतल नगर, श्रीनगर, शारदा नगर, नारियलखेड़ा।
अरविंद विहार, बागमुगालिया, लहारपुर बागमुगालिया एक्सटेंशन। क्रिस्टल एचआईजी, एमआईजी क्वार्टस। सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक: पुष्पा नगर, गरम गड्ढा रोड, नगर निगम ऑफिस, कम्मू का बाग, महामाई का बाग। हिनौतिया, विजय नगर, दुर्गा नगर कॉलोनी, सेमरा, गैस राहत हॉस्पिटल। सुबह दस से शाम चार बजे तक: इंग्लिश विला, आईबीडी हॉलमार्क सिटी, छोटाखेड़ा, गोल।

Home / Bhopal / बरसात खत्म! अब हवाओं में घुली ठंडक, जानिए क्या है मौसम का हाल?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो