4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी, 48 घटों तक मौसम का मिजाज सक्रिय, डैम का जल स्तर बढ़ा

weather update - अभी मानसून सिस्टम सक्रिय है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आगामी 48 घटों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 15 Aug 2019, 2:23 PM IST

weather update

रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी, 48 घटों तक मौसम का मिजाज सक्रिय, डैम का जल स्तर बढ़ा

भोपाल. स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन दिनभर रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में अभी मानसून सिस्टम सक्रिय है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आगामी 48 घटों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा।

लगातार हो रही बारिश से गुरूवार की सुबह भदभदा डैम के चार गेट खोले गये। उधर, सिंचाई विभाग ने राजधानी भोपाल के कलियसोत डैम का गेट गुरूवार की शाम तक खोलने की तैयारी में है। कलियासोत डैम का जलस्तर 504 मीटर पर पहुंच गया है। गुरूवार की शाम 5 बजे गेट खोले जाने की संभावना है।

दो बार खोले गये भदाभदा डैम के दो गेट

दो दिन के अंतराल के बाद बड़ा तालाब एक बार फिर छलका है। राजधानी एवं आसापास के क्षेत्रों में हो रही बारिश से बड़ा तालाब तय जल स्तर 1666.80 फीट से अधिक हो गया। भदभदा डैमके दो गेट खोले गए है। शाम सवा सात बजे के बाद जैसे ही तालाब का जल-स्तर कम हुआ तो एक गेट बंद किया गये थे। दूसरे गेट से रात 11 बजे तक पानी निकाला। इस तरह बड़े तालाब से 90 एमसीएफटी (मिलियन कयूबिक) यानी 2.54 अरब लीटर पानी छोड़ा गया। गेट खोलने के शुरुआती दो घंटे प्रतिघंटा 10 एमसीएफटी पानी छोड़ा गया। ये पानी कलियासोत डैम में स्टोर किया गया। चार दिन में कलियासोत डैम का जल स्तर 797 मीटर पहुंच गया है। इसका फुल टैंक लेवल (एफटीएल) 505.67 मीटर है।

कोलार डैम को भरने में दस मीटर पानी की और जरूरत

इधर, केरवा भी हुआ फुल: कोलार क्षेत्र में जलापूर्ति वाले केरवा डैम का जल स्तर फुल टैंक लेवल 509.93 मीटर के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को ये 509.66 मीटर तक पहुंचा। अब 0.27 मीटर पानी की और जरूरत है। इसके बाद इससे जुड़े नहर में पानी छोड़ा जाएगा। इसके अलावा कोलार डैम को भरने में दस मीटर पानी की और जरूरत है। इसका एफटीएल 462.20 मीटर है। मंगलवार शाम को कोलार डैम का जलस्तर 452.81 मीटर पर पहुंचा था।