
हवा का रुख लगातार पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से मौसम फिलहाल खुशगवार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घण्टों में जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून द्रोणिका अपनी सामान्य स्थिति से ऊंचाई पर चली गई है। मप्र से बिहार होते हुए हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात बांग्लादेश चला गया है। प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली किसी भी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण मानसून की गतिविधियों में कमी आ गई है। फिलहाल तेज वर्षा की संभावना नहीं है।
वातावरण में नमी बनी रहने के कारण बादल बने हुए हैं। बीच-बीच में कहीं-कहीं हल्की धूप भी निकल रही है। तापमान में बढ़ोतरी होने पर कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ सकती है। बूंदाबांदी होती रहेगी। नया सिस्टम एक्टिव होने के बाद ही प्रदेश में फिर से तेज बारिश शुरू होगी। 15 अगस्त के बाद बारिश के आसार हैं।
24 घंटे में कैसा रहा मौसम (बारिश इंच में)
भोपाल 0.16
सिवनी 0.14
रायसेन 0.11
रतलाम 0.39
गुना 0.37
नर्मदापुरम 0.25
उमरिया 0.17
बैतूल 0.08
भोपाल 0.08
पचमढ़ी 0.06
सागर 0.007
इंदौर 0.003
कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग में पिछले कुछ दिन से हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। ऐसा ही मौसम अगले 24 घंटे भी बना रहेगा। यहां धूप-छांव वाला मौसम रहेगा। जबलपुर-ग्वालियर में भी कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं धूप-छांव रहेगी।
Published on:
16 Aug 2023, 10:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.