scriptमौसम अपडेट : अब पडेगी कड़ाके की ठंड, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, तापमान 20 से नीचे | weather update news: This time will be coldest season in winter | Patrika News

मौसम अपडेट : अब पडेगी कड़ाके की ठंड, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, तापमान 20 से नीचे

locationभोपालPublished: Oct 13, 2019 01:59:01 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

weather update news: मानसून की विदाई के बाद अब गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी। इस बार Cold Weather सर्दी कितनी पड़ेगी ये कह पाना मुश्किल है, पर अभी से तापमान 20 डिग्री के नीचे जाने से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं…

मौसम अपडेट न्यूज़ : इस बार पडेगी कड़ाके की ठंड, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, तापमान 20 से नीचे

मौसम अपडेट न्यूज़ : इस बार पडेगी कड़ाके की ठंड, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, तापमान 20 से नीचे

भोपाल, मौसम अपडेट न्यूज़/ रेकॉर्ड तोड़ मानसून monsoon की विदाई अभी पूरी तरह हुई भी नहीं है कि गुलाबी ठंड Pink cold ने दस्तक दे दी। इस सीजन में शनिवार को पहली बार न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे गया। दिन के तापमान में भी कुछ कमी आई है। मौसम विशेषज्ञों weather department का कहना है कि रविवार तक पूरी तरह मानसून की विदाई के बाद ही आधिकारिक घोषणा करेंगे।

Weather forecast – वहीं सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड शुरू होने से इस बार सर्दी कितनी पड़ेगी ये कह पाना मुश्किल है। हालांकि मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार दो माह में बारिश अधिक होने के चलते और पूर्व से चलने वाली सर्द हवाओं से नमी बढ़ी है। इस वजह से इस बार सर्दी के दिनों में कड़ाके की ठंड coldest season in winter पड़ सकती है।

 

मौसम अपडेट न्यूज़ : इस बार पडेगी कड़ाके की ठंड, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, तापमान 20 से नीचे

पहली बार रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे

weather update – अमूमन शीत ऋतु का आगमन शरद पूर्णिमा के साथ माना जाता है, लेकिन इस वर्ष एक सप्ताह पहले से असर दिखने लगा है। सुबह-शाम के वक्त गुलाबी सर्दी महसूस हो रही है। शहर में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री दर्ज हुआ, जो शुक्रवार के मुकाबले 1.7 मिमी कम था। यह सामान्य से भी 0.4 डिग्री कम रहा। कड़ी धूप के बावजूद हवा के झोंकों से गर्मी का एहसास नहीं हुआ। शाम को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य स्तर से 1.5 डिग्री कम रहा।

शाम ढलते ही होने लगा सर्दी का अहसास

मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने से हल्की ठंड शुरू हो गई है। कुछ दिनों से सुबह से हल्की धूप और मौसम में ठंडक महसूस की जा रही। रात के तापमान में भी गिरावट आई है। अनुमान है कि बारिश अधिक होने से इस बार ठंड भी ज्यादा पड़ेगी।

cold.jpg

कुछ दिन में मानसून की विदाई

पिछले कुछ दिनों से शहर में दिनभर धूप खिली तो लोगों के चेहरे भी खिल उठे। लोग घरों के बाहर, छतों पर धूप में कपड़े सुखाते नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिनों में मानसून विदाई की घोषणा होगा। सितंबर माह में पूरे महीने की बात करें तो तीन दिन छोडकऱ राजधानी में हर दिन पानी बरसा है। पिछले महीने में बमुश्किल पांच दिन कुछ समय के लिए धूप खिली थी, बाकी दिन बादल छाए रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो