क्या मैं जो पोस्ट, लाइक, शेयर, टैग या कमेंट करने जा रहा हूं वो इललीगल तो नहीं है?
क्या इस पोस्ट से मैं किसी मुसीबत में तो नहीं पड़ जाऊंगा?
क्या मेरी पोस्ट से किसी की भावनाएं तो आहत नहीं होंगी?
अगर इन सवालों का जवाब डाउटफुल या ना है तो ऐसे पोस्ट को आप कभी भी शेयर ना करें। साइबर एथिक्स और लॉ में अंतर है। हो सकता है यह करना अपराध की श्रेणी में ना आए लेकिन अगर आप अपना ऑनलाइन बिहेवियर रिस्पॉसिबल रखेंगे तो आपकी ऑनलाइन रेप्युटेशन भी अच्छी बनेगी।
क्या मैं यह पोस्ट अपनी फैमिली, फ्रेंडस और बच्चों को दिखा सकता हूं?