3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चल समारोह : गाजे-बाजे के साथ भगवान परशुराम नगर भ्रमण पर निकले, गूंजे जयकारे

धूमधाम से निकाला चल समारोह.. 2100 महिलाएं सिर पर कलश रखकर निकलीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 22 Apr 2018, 10:10 PM IST

program

भोपाल/संत हिरदाराम नगर। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को संतनगर में चल समारोह निकाला गया। नुक्कड़ माता मंदिर पर नेहा सोलंकी, विशाल पुरोहित, रवि पटेरिया, विष्णु विश्वकर्मा सहित चल समारोह समिति के सदस्यों ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर से भगवान परशुराम का चल समारोह शुरू हुआ। वाहन पर भगवान परशुराम की झांकी सजाई गई थी। वहीं राधा-कृष्ण, राम-सीता, हनुमान बग्गी में सवार थे।
मार्ग में बैंडबाजों, डीजे की धुनों पर धार्मिक गीत बज रहे थे। चल समारोह में युवा गगनभेदी भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। युवा हाथों में भगवान परशुराम का प्रतीक फरसा व बच्चे-बुजुर्ग एक हाथ में पताका लिये हुये थे। चल समारोह में पीतांबर वस्त्रधारी महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थी। 2100 महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। चल समारोह नुक्कड़ वाली माता मंदिर से शुरू हुआ।

संस्थाओं ने किया स्वागत
चल समारोह का 10 स्थानों पर स्वागत किया गया। समारोह का स्थान स्थान पर स्वागत किया गया। समारोह का स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बस स्टैंड पर संत हिरदाराम पत्रकार संघ द्वारा पुष्पवर्षा की गई। वहीं पूज्य सिंधी पंचायत, संत गौ रक्षा उत्थान समिति, मुस्कान क्लब, बजरंग सेना समिति, संत हिरदाराम नगर पत्रकार संघ, फूल एसोसिएशन, युवा शक्ति ने मंच से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। चल समारोह में बबलू शर्मा, पवन धाकड़, राजकुमार विश्वकर्मा, कमल मनसुखानी, राजेश विश्वकर्मा, वीरा स्वामी, संदीप पाठक, अंकित श्रीवास्तव, संदीप तिवारी, जितेश खानचंदानी, किशोर साधवानी, मिथलेश गुप्ता, संतोष रघुवंशी, ब्रजेश भार्गव, सुनीता दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए। भगवान परशुराम के चल समारोह संत हिरदाराम साहिब की कुटिया, मुख्य मार्ग, बस स्टैंड, इलाबाद बैंक रोड, चंचल चौराहा से होता हुआ कालका चौराहे पर पहुंचा। जिसका प्रमुख मार्गों से होते हुए नुक्कड़ वाली माता मंदिर पर समापन किया गया।

श्री सर्व ब्राह्मण समाज की शोभायात्रा आज
शहर में रविवार को श्री सर्व ब्राह्मण संगठन द्वारा भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। संगठन इस मौके पर समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान करने के साथ भंडारा भी आयोजित करेगा। शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे वार्ड 09 स्थित श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर विवेक जाग्रति रोड, मुख्य बाजार, मंगल बाजार, पटेल नगर, इंदिरा नगर होते हुए श्री परशुराम मंदिर पर आकर समाप्त होगी। इसके बाद कार्यक्रम में समाज के 60 वर्ष की आयू पूर्ण कर चुके वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में भंडारे के माध्यम से महाप्रसादी वितरित की जाएगी।