एएसआई जगदीश परमार ने बताया, घटना स्थल के करीब एक संदिग्ध मोपेड भी खड़ी मिली है, जिसके नंबर के आधार पर मृतका की पहचान 32 वर्षीय प्रिया साहू पत्नी स्वर्गीय दशरथ साहू के रूप में हुई है। महिला मकान नंबर 146 विश्वकर्मा नगर बागसेवनिया की रहने वाली थी। महिला के परिजन को सूचित कर दिया गया है। परिजन से पूछताछ के आधार पर आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, दूसरे शव की शिनाख्त 32 वर्षीय दुर्गेश सोनी के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से सतना का रहने वाला था। जबकि सागर की एक ज्वैलरी शॉप पर काम करता था। लेकिन, मृतका के पति की मौत के बाद से भोपाल आकर महिला के साथ ही रहने लगा था।