पुलिस महिला के शव की शिनाख्ती के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में पुछताछ की है। पुलिस को घटनास्थल से लावारिस हालत में एक स्कूटी क्रमांक mp 04 sr 6040 मिली है। सूत्रों की माने तो महिला की हत्या किसी परिचित द्वारा रंजिश के चलते किया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही महिला की हत्या का खुलासा हो पाएगा। वहीं, मृतिका के बेटे कुणाड़ से पुछताछ में कहा, पापा ने रात में कहा था सुबह तेरी लाश बिछा दूंगा। जिसके बाद गुरुवार की सुबह महिला की हत्या हो गई। पुलिस ने संदिग्ध के रूप में अभी आरोपी गुड्डू को हिरासत मे लिया है।