भोपाल. तलैया थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर के तालाब में डूब रही एक महिला की पुलिस ने जान बचा ली। बताया जा रहा है कि महिला पारिवारिक कलह के चलते काफी दिनों से परेशान चल रही थी। जिसके बाद महिला ने रविवार की सुबह करीब 3.30 बजे काली मंदिर के तालाब में छलांग लगा ली थी। सूचना पर तत्काल पहुंच डायल 100 पुलिस ने डूबते हुए महिला को बचा लिया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य पर आसपास के लोगों ने सराहना की।