10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व महिला दिवस: प्रदेशभर में महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी ट्रैफिक की कमान

-मप्र पुलिस की पहल, वाहन चालकों को जागरूक करने प्रदेशभर में चलाया जाएगा अभियान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

manish kushwah

•

Updated: 2 Mar 2023, 9:22 PM IST

विश्व महिला दिवस: प्रदेशभर में महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी ट्रैफिक की कमान

विश्व महिला दिवस: प्रदेशभर में महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी ट्रैफिक की कमान

भोपाल. महिला दिवस के उपलक्ष्य में 6 मार्च को प्रदेशभर में महिला पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालेंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाना है। वहीं प्रदेश में यातायात जागरुकता को लेकर इसी दिन कार्यक्रम आयोजित होंगे। हर वर्ष 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष महिला दिवस के दिन ही होली होने के कारण 6 मार्च को यातायात विभाग द्वारा यह पहल की जाएगी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ ही इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और प्रदेश के अन्य शहरों में उपलब्ध पुलिसबल की सहायता से उत्तम गणवेश में महिला अधिकारी एवं कर्मचारी यातायात नियंत्रण के कार्य को संचालित करेंगी। प्रदेश के शहरों के सभी चौराहों पर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी ही लगाई जाएगी। इस संबंध में डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने निर्देश जारी किए हैं।
वाहन चालकों को दी जाएगी समझाइश
महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए पुलिस विभाग द्वारा यह पहल की जा रही है। 6 मार्च को सुबह 8 बजे से प्रदेश के विभिन्न शहरों में महिला पुलिसकर्मी चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगी। इस दौरान वह वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए समझाइश भी देती नजर आएंगी। प्रदेश के हर शहर और कस्बों में यह नजारा देखने को मिलेगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में हजारों महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें महिला पुलिस आरक्षक से लेकर अधिकारी रैंक की महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगी। इनके माध्यम से हेलमेट धारण न करना, सीट बेल्ट न लगाना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, ओवर स्पीडिंग के उल्लंघन पर कार्रवाई भी की जाएगी।
यातयात जागरुकता के लिए होंंगे कार्यक्रम
6 मार्च को यातायात विभाग में तैनात महिला अधिकारी और कर्मचारी ना केवल यातायात व्यवस्था को संभालेंगी बल्कि नागरिकों को जागरूक भी करेंगी। इसके अंतर्गत प्रदेश भर में यातायात जागरुकता रथ, नुक्कड़ नाटक, स्कूल-कॉलेजों में प्रश्न मंच, रैली, निबंध और चित्रकारी प्रतियोगिता, हाट-बाजारों में संदेश प्रसारित करन के साथ ही बैनर, पोस्टर के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके माध्यम से यातायात नियमों से नागरिकों को अवगत कराया जाएगा।