सिंधिया खेमे के माने जाते हैं गोविंद सिंह राजपूत
कमलनाथ सरकार में राजस्व और परिवहन विभाग के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के माने जाते हैं। गोविन्द सिंह राजपूत का जन्म 1 जुलाई, 1961 को सागर में हुआ। राजपूत मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे। 2003 में बारहवीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए और कांग्रेस विधायक दल के सचेतक और प्राक्कलन, याचिका एवं सरकारी उपक्रम समिति के सदस्य रहे। राजपूत वर्ष 2008 में दूसरी बार और वर्ष 2018 में तीसरी बार सुरखी विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं।