22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हिंदू हिंसक’ वाले बयान पर भड़के रामदेव, पुलिस में की शिकायत, कहा- येचुरी को रावण रख लेना चाहिए नाम

'हिंदू हिंसक' वाले बयान पर भड़के रामदेव, पुलिस में की शिकायत, कहा- येचुरी को रावण रख लेना चाहिए नाम
less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

May 04, 2019

baba ramdeo

भोपाल. सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी द्वारा दिए गए बयान पर पूरे देश में राजनीति शुरू हो गई है। योग गुरु बाबा रामदेव ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बाबा ने साधु-संतों के साथ जाकर हरिद्वार एसएसपी के पास शिकायत की है।

मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीताराम येचुरी ने कहा था कि कैसे कहें कि हिंदू हिंसक नहीं हो सकता है। इसके लिए उन्होंने रामायण और महाभारत का उदाहरण दिया था। जिसमें युद्धों की बात है।

योग गुरु बाबा रामदेव ने येचुरी के खिलाफ अब मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने हरिद्वार एसपी के पास शिकायत पत्र दाखिल की है। साथ ही कहा है कि पूरे देश में येचुरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। यह एक सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय अपराध है। उन्होंने कहा कि सीताराम येचुरी को अपना नाम बदलकर रावण रख लेना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने क्रूरता नहीं वीरता के कार्य किए हैं।

बाबा ने यह भी लिखा है कि कम्युनिस्टों, ईसाइयों और मुगलों ने अपने राज्य विस्तार के लिए न्याय और कानून के नाम पर 50 करोड़ निर्दोष लोगों का कत्ल किया। क्या सीताराम येचुरी इसको अत्याचार या हिंसा कहने का साहस कर पाएंगे।

जाहिर है चुनावी मौसम में येचुरी के इस बयान से हिंदू धर्म के नाम पर एक बार फिर से राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी ने भी येचुरी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही देश के दूसरे हिस्सों के भी साधु संत सीपीआई(एम) नेता के बयान पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।