4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

36 घंटे के बाद मिली 35 साल के युवक की लाश, राखी बंधवाकर जा रहा था गांव

young man dead body found in flood area - लखापुर निवासी 35 वर्षीय युवक शेरसिंह मेवाड़ा कुलांसी नदी में बह गया था। 36 घंटे के युवक की लाश शनिवार की सुबह पानी में तैरती मिली। एसडीआरएफ, होमगार्ड और स्थानीय गोताखोर की टीम ने युवक के शव को बाहर निकाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 17 Aug 2019, 6:39 PM IST

young man found dead body

36 घंटे के बाद मिली 35 साल के युवक की लाश, बहन से राखी बंधवाकर जा रहा था घर

भोपाल. भारी बारिश के चलते उफनती कुलांसी नदी में गुरूवार की शाम एक युवक बह गया था आज 36 घंटे के युवक की लाश शनिवार की सुबह पानी में तैरती मिली। एसडीआरएफ, होमगार्ड और स्थानीय गोताखोर की टीम ने युवक के शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि युवक अच्छा तैराक है, पर वह तेज बहाव का सामना नहीं कर सका। खजूरी सडक़ थाना प्रभारी एलडी मिश्रा ने बताया कि लखापुर ग्राम निवासी 36 वर्षीय शेरसिंह मेवाड़ा खेती करता है।

MUST READ : अब मॉनसून तोड़ेगा 10 साल का रेकॉर्ड, बारिश का कोटा पूरा

बहन से राखी बंधवा कर जा रहा था गांव

गुरुवार शाम वह बड़ी बहन सुनीता से राखी बंधवाने धमनियां गांव गया था। वापसी में करीब सवा पांच बजे उसने नहाने के लिए खजूरी पुलिया के पास कोलांस नदी में छलांग लगा दी। दो बार वह सकुशल वापस आ गया, पर तीसरी बार नदी के तेज बहाव में बह गया।

MUST READ : भारी बारिश ने थामी ट्रेन-बस और फ्लाइट की रफ्तार, 10 से 15 घंटे की देरी से चल ट्रेनें

ग्रामीणों ने युवक को बहते देखा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने शेरसिंह को 20 फीट दूर तक बहते हुए देखा। स्थानीय रहवासियों ने तुरंत ही उसकी तलाश शुरू की पर सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह एसडीआएफ, होमगार्ड और गोताखोरों की टीमों ने नदी के तीन किमी के दायरे में तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक पानी अधिक होने से नदी 70 फीट से अधिक चौड़़ाई में बह रही है।

MUST READ : 13 साल बाद 33 घंटे खुले रहे भदभदा के गेट, कलियासोत से 13 घंटे निकाला पानी

5 घंटे देर से आयी थई गोताखोर की टीम

ग्रामीणों के अनुसार नदी में बहे युवक को बचाने के लिये ग्रामीणों प्रयास किया। लेकिन बचा नहीं पाये इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से गोताखोर को बुलाया लेकिन करीब 5 घंटे की देरी गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची। तब तक युवक बहुत दूर जा चुका था। बाद में एसडीआएफ, होमगार्ड और गोताखोरों ने 3 किलोमीटर के दायरे में युवक खोज की, तब जाकर 36 घंटे के बाद युवक की लाश मिली।

कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने की बात कही। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और खजुरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।