6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिकप वैन नहर में गिरी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत,12 घायल

परिवार के ही एक सदस्य की अस्थियां समुद्र में विसर्जित कर लौट रहे थे...
2 min read
Google source verification
accident

accident

(पुरी): पुरी से एक बहुत ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक सवारियों से भरी वैन नहर में गिर गई। वैन में एक ही परिवार के सदस्य सवार थे। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीएम नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त करते हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

परिवार के सदस्य की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे थे

पुरी में सवारियों से भरी एक पिकप वैन असंतुलित होकर नहर में गिर गई। हादसे में वैन सवार 17 में से 5 लोगों की मृत्यु हो गई। बाकी 12 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जाती है। यह घटना मंगलवार को तड़के चंदनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के रुआ गांव के निकट हुई। हादसे का शिकार सभी लोग एक ही परिवार के हैं। ये जारदा पुलिस थाना क्षेत्र के लाल कामंगा गांव के रहने वाले थे। परिवार के ही एक सदस्य की अस्थियां समुद्र में विसर्जित कर लौट रहे थे।

देखते ही देखते पानी में समा गई वैन

सभी लोग शांति के साथ वैन में बैठे थे। जगन्नाथ रोड पर पिकप वैन के ड्राइवर ने अन्य गाड़ी को ओवरटेक किया, तो किनारे पर आते ही संतुलन बिगड़ गया। वैन सीधे नहर में जा गिरी। चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते वैन पानी में समा गई। गांव वालों की मदद से शव व घायलों को निकाला गया। मरने वालों में कृष्णा (50), जगदीश (40), के.यम्बाती (40), अबनान (7) व यम्बाती (5) हैं। घायलों को चंदनपुर अस्पताल में भरती कराया गया, जिनमें दो की हालत गंभीर है।

सीएम ने की मुआवजा देने की घोषणा

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येेक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपया मुआवजा देने की घोषणा की।