25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Odisha / Bhubaneswar / 2019 की तैयारी का हिसाब लेने ओडिशा आ सकते हैं भाजपा के शाह

2019 की तैयारी का हिसाब लेने ओडिशा आ सकते हैं भाजपा के शाह

पार्टी सूत्रों का कहना है कि 36 हजार बूथ कमेटियों में से 25 हजार बूथों का गठन किया जा चुका है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 5 Aug 2018, 6:49 PM IST

amit shah file photo

amit shah file photo

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस महीने भुवनेश्वर आ सकते हैं। 11 अगस्त को कोलकाता सभा के बाद वह ओडिशा आ सकते हैं। पार्टी कार्यालय में हलचल है। आम चुनाव की तैयारी के मद्देनजर वह सांगठनिक ढांचे और बूथ कमेटियों की बाबत पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। राज्य इकाई कार्यालय भुवनेश्वर में अमित शाह के आने की संभावना के चलते हलचल तेज हो गई है।


पार्टी अधिकारियों ने की समीक्षा बैठक

लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी चयन और निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की स्थिति के आंकलन के लिए नियुक्त प्रभारियों ने रविवार को बैठक करके तैयारियों पर चर्चा की। इन प्रभारियों को क्षेत्र पालक भी कहा जाता है। सूत्रों की मानें तो प्रत्याशियों की घोषणा शीघ्र करके नेतृत्व उन्हें क्षेत्र में सक्रिय रहने का पूरा मौका देना चाहता है। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की बूथ स्तर कमेटियों के गठन की स्थिति, बाइक और एंड्रॉयड फोन रखने वाले कार्यकर्ताओं की सूची ई-मेल आईडी सहित तैयार की जा रही है। इसके अलावा अपने मोहल्ले में सम्मानित और बेहतर प्रभाव रखने वाले लोगों की भी सूची तैयारी की जाएगी। संगठन के लोग इन लोगों के संपर्क में रहेंगे। ओडिशा में 21 लोकसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी या पालक बनाया गया है। ये लोग चुनावी तैयारियों का जायजा लेते हैं। प्रभारी महासचिव और पार्टी अध्यक्ष को सीधे रिपोर्ट करते हैं।


चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे शाह

पता चला है कि कोलकाता सभा के बाद शाह ओडिशा आएंगे और प्रभारियों के साथ मीटिंग करके चुनावी तैयारियों का जायजा लेकर दिल्ली निकल जाएंगे। अमित शाह के आगमन के मद्देनजर ही भाजपा चुनावी तैयारियों पर रिपोर्ट बना रही है। रविवार को हुई बैठक इसी कड़ी में बताई जाती है। भाजपा के सचिव ढेंकानाल क्षेत्र प्रभारी सुरेश पुजारी का कहना है कि तैयारी की समीक्षा की जा रही है। प्राथमिकता बूथ स्तर की कमेटियों का गठन है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 36 हजार बूथ कमेटियों में से 25 हजार बूथों का गठन किया जा चुका है।