11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांव-गांव जाकर पटनायक सरकार की पोलपट्टी खोलेगी भाजपा

इधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की आशा में राज्य भाजपा की और से बंदोबस्त किए जा रहे है...

2 min read
Google source verification

(भुवनेश्वर): भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य इकाई की कार्यकारिणी बैठक में नवीन सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलने की अलग रणनीति बनाई है। अब गांव-गांव जाकर लोगों को नवीन पटनायक की ओडिशा की दुर्नीतियों को उजागर करेंगे। गुरुप्रिया ब्रिज निर्माण में चहेते ठेकेदार को 75 करोड़ रुपए का बिना काम का भुगतान करने के मामले में सीबीसाई जांच की मांग पार्टी ने की।


राज्य मुख्यालय में हुई भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बसंत पंडा, केंद्रीय मंत्री जुएल ओरम, धर्मेंद्र प्रधान, सचिव सुरेश पुजारी, प्रताप षाड़ंगी आदि लोग थे। षाड़ंगी ने बताया कि गांव स्तर पर नवीन सरकार की पोल खोलने का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। षाड़ंगी ने बताया कि उज्ज्वला योजना में सरकार को घेरने में लगी सत्ता पार्टी बीजू जनता दल को भाजपा ने जवाब देने के लिए बीजू पक्का घर योजना में सरकार के फर्जीवाड़ा को मुद्दा बनाया है। राज्य सरकार अपनी हर योजना की कामयाबी के लिए आंकड़ों की फर्जी रेल दौड़ा देती है और असलियत दावों से कहीं दूर होती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की चुनावी तैयारियों की बाबत पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस माह शाह भी आ सकते है ओडिशा


इधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की आशा में राज्य भाजपा की और से बंदोबस्त किए जा रहे है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि शाह कोलकाता दौरा समाप्त होने के बाद ओडिशा भी आ सकते है। पार्टी शाह के आने से पहले सभी व्यवस्था करने में जुट गई है। आम चुनाव की तैयारी के मद्देनजर शाह सांगठनिक ढांचे और बूथ कमेटियों की बाबत पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। इसी के साथ शाह कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम भी करेंगे। शाह के दौरे से पूर्व चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए रविवार को पार्टी कार्यालय में बैठक की गई जिसमे सभी पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया।