(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): विश्व विख्यात झील चिलिका के ऊपर से हेलीकॉप्टर उड़ाना बैजयंत पंडा को महंगा पड़ा। जांच के बाद यह पता लगा लिया गया कि चिलिका के करीब से गुजरने गुजरने वाला विमान सी-प्लेन नहीं, बल्कि हेलीकॉप्टर था, जिसके मालिक पूर्व सांसद बैजयंत पंडा हैं। झील की ईकोलॉजी बिगाड़ने और निषिद्ध क्षेत्र से हेलीकॉप्टर उड़ाने के आरोप में पुलिस में केस दर्ज करा दिया गया है। भुवनेश्वर एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि पूर्व सांसद बैजयंत के हेलीकॉप्टर वाले हैंगर को सील कर दिया गया है। यह उनकी कंपनी इम्फा के नाम आवंटित है। उसके ब्लैक बाक्स को निकाल डेटा चेक किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पंडा का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई है।