13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोमो चैलेंज का शौकीन था युवक, खेलते-खेलते काटी कलाई

मोबाइल गेंमिंग के शौकिन इन्हें खेलते खेलते अपने आप को नुकसान पहुंचा रहे है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 17 Sep 2018, 8:38 PM IST

player

player

(भुवनेश्वर): चेलेंजिंग मोबाइल गेम युवाओं के लिए जानलेवा बनते जा रहे है। ब्लू व्हेल के बाद कई ऐसे मोबाइल गेम देश में अपनी जडे जमा रहे है। मोबाइल गेंमिंग के शौकिन इन्हें खेलते खेलते अपने आप को नुकसान पहुंचा रहे है। ताजा मामले में एक कॉलेज छात्र ने मोमो चैलेंज गेम खेलते हुए अपनी कलाई काट ली। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मोमो चैलेंज के खूनी गेम का शिकार एक युवक ने अपनी ही कलाई काट ली। उसे गंभीर अवस्था में एससीबी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वह कटक जिले के झाकुरता गांव रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक वासुदेव दास का बेटा सुनील दास अपने मोबाइल पर मोमो चैलेंज गेम खेल रहा था, जब उसने अपनी कलाई की नस काटी। इससे पहले पांच सितंबर को महंगा ब्लाक के उमरा गांव के युवक ने इसी गेम के चक्कर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह युवक चेन्नई में काम करता था। ब्लूव्हेल गेम खेलते हुए कई लोगों की जान जा चुकी है।

इधर पेशी में गया खूंखार माओवादी पुलिस की पकड़ से फरार

ओड़िशा, झारखण्ड, आंध्र, छतीसगढ़ राज्यों में लाल आतंक का पर्याय माओवादी मनोज मदकमी पुलिस की पकड़ से फरार हो गया। हत्या और फिरौती के मामलों में वांछित माओवादी मनोज को नुआपाड़ा के सबजुडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया जाना था। यह घटना अपरान्ह 3 बजे की है। उसे ओड़िशा पुलिस में प्तपानी के जंगलों से 30 मी को गिरफ्तार किया था। उस पर 4 लाख का इनाम था। कमांडर के आदेश पर वह पश्चिम ओड़िशा में सक्रिय था। पेशी से पहले ही कोर्ट परिसर में दो कांस्टेबलों को धकियाकर बाउंडरी लांघ कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढे: वीडियोः बीजेपी नेता से पूछा पेट्रोल के दाम कम कब होंगे तो ऑटो ड्राइवर को धक्के देकर भगाया