10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

22 सितंबर को ओडिशा में दो जनसभाएं करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ओडिशा में यह उनका आठवां दौरा होगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 17 Sep 2018, 4:52 PM IST

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को ओडिशा आएंगे। अधिकारिक कार्यक्रम जारी हो गया है। दो सरकारी कार्यक्रमों के बाद दो जनसभाएं करेंगे। ओडिशा में यह उनका आठवां दौरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली सभा पश्चिम ओडिशा के झारसुगुडा में तो दूसरी मध्य ओडिशा के अनुगुल के तलचर में होगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान यहीं के रहने वाले हैं। अमित शाह 24 सितंबर को आएंगे।


पूर्व में परचम लहराने के लिए ओडिशा को बनाया गेटवे

चुनाव नजदीक आने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ओडिशा पर फोकस बढ़ा है। पूर्वी भारत में भाजपा की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए ओडिशा को गेटवे बनाना ही पड़ेगा। बीते साल पार्टी की भुवनेश्वर में हुई नेशनल एक्जीक्यूटिव मीटिंग में अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि पूरब फतह करने के लिए भाजपा ने भुवनेश्वर को गेटवे बनाया है। शायद इसीलिए मोदी और अमित शाह ओडिशा में जल्दी-जल्दी आ रहे हैं।

फर्टिलाइजर प्लांट का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी 22 सितंबर को 9 बजे ओडिशा पहुंचेंगे। पहले वह तलचर जाएंगे जहां पर तलचर फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास करेंगे और बक्सी जगबंधु स्टेडियम पर जनसभा को संबोधित करेंगे। यह क्षेत्र मध्य ओडिशा का माना जाता है।


झारसुगुडा एयरपोर्ट का लोकार्पण

वहां से वह पश्चिम ओडिशा स्थित झारसुगुडा एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इसका नामकरण वीर सुरेंद्र साय के नाम पर होगा। यह घोषणा भी मोदी करेंगे। इसके अलावा मोदी एनटीपीसी और एमसीएल की माइंस व रेलवे ट्रैक का उद्घाटन करेंगे। वह उडान (उड़े देश का आम नागरिक) की शुरुआत भी करेंगे। एयरपोर्ट से करीब 4 किलोमीटर दूर आमलीपाली के फुटबाल ग्राउंड पर एक और सभा करेंगे। इस मैदान पर भाजपा ने पांच संसदीय और 37 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को बुलाया है। हालांकि आसपास के अन्य जिले के लोगों के भी आने की खबर है। मोदी का फोकस पश्चिम ओडिशा रहेगा। इससे पहले वह राउरकेला और बरगढ़ में जनसभा कर चुके हैं।