
चेन्नईः तमिलनाडु की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष तमिलसाई सुंदरराजन से पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर सवाल पूछना एक ऑटो ड्राइवर को महंगा पड़ गया। जैसे ही ऑटो ड्राइवर ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से पूछा कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम कब होंगे तो तमिलसाई सुंदरराजन के पास मौजूद बीजेपी नेता वी कालिदास ने ऑटो ड्राइवर को धक्के देकर वहां से भगा दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि बीजेपी नेता वी कालिदास एक शख्स को वहां से भगा रहे हैं।