(भद्रक): ओडिशा में हो रही बारिश परेशानी का सबब बनती जा रही है। यूं तो इस आसमानी कहर से राज्य का हर एक जिला पूरी तरह से प्रभावित हुआ है पर भद्रक और जाजपुर जिले में सबसे ज्यादा भयावह हालात है। वहीं बैतरणी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं जिसने प्रशासन और सरकार की चिंता बढा दी है। बारिश से प्रभावित दोनों जिलों में राहत कार्य के लिए दल भेज दिए गए है और जिलाअधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए है।