उन्होंने यह भी निर्देश किए हैं कि सार्वजनिक सेवा के प्रतिष्ठान, शिक्षा संस्थान के साथ ही कारोबारी क्षेत्र में पुलिस पिकेट सक्रिय रखी जाए। परिवहन बसों की आवाजाही और रेल यातायात भी प्रभावित किया जा सकता है। जरूरी कदम उठाने के साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है। किसी भी अप्रत्याशित घटना के लिए सचिवालय से संपर्क स्थापित किया जा सकता है। प्रशासन के अधिकारियों के दो नंबरों को कंट्रोल रूम के नंबर की तरह इस्तेमाल किया जाएगा। ये नंबर हैं 2393849 (अतिरिक्त सचिव), सचिवालय सुरक्षा दायित्व में रहने वाले ए़डीसीपी (2322522)।