(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी रखने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भले ही विभिन्न मुद्दों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से गलबहियां डाले रहें, पर ओडिशा की राजनीति में भाजपा उनके प्रति आक्रामक है। शाह 24 सितंबर को ओडिशा आएंगे। वह पुरी में महिलाओं को संबोधित करेंगे। ओडिशा में यह उनका 9वां दौरा होगा।