31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘काले जादू’ के चक्कर में गईं चाची और भतीजे की जान!, लड़की का इलाज करने को कहा तो लोगों ने…

Black Magic In India: गांव की एक लड़की बीमार हुई तो महिला ने बीच में काले जादू ( How to Do Black Magic ) की बात ( How to Remove Black Magic ) छेड़ दी और फिर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 20 Aug 2019, 8:42 PM IST

black magic

black magic

(भुवनेश्वर): अंधविश्वास के चक्कर में ओडिशा के क्योंझर जिले में दो लोगों की जान चली गई। काला जादू करने के शक में ग्रामीणों ने 60 वर्षीया महिला और उसके भतीजे की पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आप पूरे मामले के बारे में जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे...

इस वजह से पीट पीटकर कर दी हत्या

यह घटना क्योंझर के बामेबरी थाना क्षेत्र के नंगादपाली गांव में सोमवार देर रात हुई। जानकारी के अनुसार गांव के रामा मुंडा की बेटी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। गांव की ही सुवासी मुंडा नामक महिला ने उसको देखा और कहा कि वह काले जादू की शिकार हो चुकी है। उसका इलाज जादू टोने से ही हो सकेगा। काले जादू की बात सुनते ही गांव के लोगों ने उसे जादूगरनी मानकर पत्थर से हमला कर दिया। महिला के बचाव में आए उसके 40 वर्षीय भतीजे चैतन्य पर भी गांव के लोगों ने हमला कर दिया। दोनों की मौत हो गई।


घटना सूचना पाकर बामबेरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना पर कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। मालूम हो कि इस जिले में काला जादू को लेकर तरह तरह की भ्रांतियां भी हैं। कई बच्चों की मौत तक हो चुकी है।


ओडिशा की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:Watch Video: घर के बाहर निकला इतना बड़ा अजगर,पकड़ना चाहा तो कर दी हालत खराब