10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया “भुवनेश्वर न्यू” स्टेशन का लोकार्पण

बारंग, रघुनाथपुर, नंदनकानन, रघुनाथपुर, कालरहंग, कीट क्षेत्र, पटिया व आसपास के यात्रियों के लिए भुवनेश्वर न्यू स्टेशन बहुत सुविधाजनक होगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 7 Jul 2018, 7:43 PM IST

Bhubaneswar New station

Bhubaneswar New station

महेश शर्मा की रिपोर्ट...

(भुवनेश्वर): केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को भुवनेश्वर न्यू रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। यह स्टेशन भुवनेश्वर मुख्य स्टेशन से 14 किलोमीटर दूर है। इस स्टेशन से भुवनेश्वर के आउटर एरिया के यात्रियों को सुविधा होगी।

नए फुटओवर ब्रिज का होगा निमार्ण

मंचेश्वर व बारंग के मध्य भुवनेश्वर न्यू रेलवे स्टेशन की लागत 50 करोड़ आई है। बारंग, रघुनाथपुर, नंदनकानन, रघुनाथपुर, कालरहंग, कीट क्षेत्र, पटिया व आसपास के यात्रियों के लिए भुवनेश्वर न्यू स्टेशन बहुत सुविधाजनक होगा। रेलवे के पीआरओ ने बताया कि रथ यात्रा से पहले जाजपुर में बागला, धर्मशाला में नए टिकट काउंटर इसी हफ्ते खोले जाएंगे। ब्रह्मपुर में नया फुटओवर ब्रिज बनेगा। भद्रक में नई बिल्डिंग व फुटओवर ब्रिज बनेगा।


रथ यात्रा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

14 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक रथयात्रा के दौरान 184 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। 28 ट्रेनें गुंडिचा यात्रा वाले दिन चलाई जाएंगी। 96 ट्रेनें 15 से 20 जुलाई तक चलाई जाएंगी। आठ ट्रेनें संध्या दर्शन वाले रोज 21 जुलाई को चलाई जाएंगी। 26 ट्रेनें बहुधा यात्रा के दिन 22 जुलाई को चलेगी और 26 ही ट्रेने 23 जुलाई को सोनावेश वाले दिन चलेगी। इसके अलावा 60 टिकट काउंटर खोले जाएंगे। इनमें से 36 बुकिंग काउंटर पुरी स्टेशन पर होंगे। चार पूछताछ केंद्र खुलेंगे, चार ही मे आई हेल्प यू बूथ खोले जाएंगे। तीन एटीवीएम (आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) सुविधा के लिए स्थापित की जाएंगी।


रथ यात्रा को लेकर जोरो-शोरो से हो रही तैयारियां


बता दें कि 14 जुलाई से 23 जुलाई तक जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस पवित्र धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार के साथ साथ प्रशासन भी पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। बैठकों का दौर शुरू हो गया है जिसमे दायित्वों के आवंटन से लेकर हर तरह की व्यवस्था पर चर्चा की जा रही है। शुक्रवार को भी पुरी में एक बैठक हुई जिसमे मुख्यमंत्री , सरकार के अन्य मंत्रियों व जगन्नाथ मंदिर समिति के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान यात्रा मार्ग को दुरस्सत करने और बारिश के दौरान यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए और पूरी तरह से कानून व्यवस्था बनी रहे इस बात का प्रण लिया गया।