यह घटना धर्मशाला ब्लाक के मंगराज पुर गांव की है। मरने वाला किसान जयराम बल का बेटा गौरांग बाल है। बताते हैं कि गौरांग पांच एकड़ में धान की खेती करता है। उसकी पत्नी ने एक लाख रुपए का ऊंची ब्याज दर पर दो लोगों से ऋण लिया था। गौरांग ने भी साहूकारों से एक लाख रुपया कर्ज लिया था। उसकी फसल को नुकसान हुआ और वह कर्ज अदायगी भी नहीं कर पाया। बुधवार की सुबह उसका शव कमरे मे फंदे पर लटकता पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम को भेज दिया है। किसान आत्महत्या की इस घटना की पुलिस जांच कर रही है।