24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वकीलों की हड़ताल, कटक में सरकारी दफ्तरों मे ठप रहा कामकाज

वकीलों ने हाईकोर्ट के समक्ष प्रदर्शन किया और सरकारी दफ्तरों में समूहों में जाकर कामकाज बंद कराया...

2 min read
Google source verification
katak

katak

(कटक): बीते माह हुआ वकीलों और पुलिस के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कथित दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई अब तक न होने के विरोध में ओडिशा हाईकोर्ट के वकील हड़ताल पर हैं। मंगलवार को वकीलो ने कटक बंद रखा जिसके चलते सरकारी दफ्तरों का कामकाज बंद रहा। वकीलों ने हाईकोर्ट के समक्ष प्रदर्शन किया और सरकारी दफ्तरों में समूहों में जाकर कामकाज बंद कराया। कलेक्ट्रेट में कामकाज प्रभावित रहा।


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एके पति ने बताया कि बार एसोसिएशन की जनरल बॉडी की मीटिंग में यह तय हुआ था कि कटक व आसपास सरकारी दफ्तर मंगलवार को बंद कराया जाएगा। बैंकों का भी कामकाज प्रभावित रहा। वकीलों का कहना है कि कई बार अनुरोध के बाद राज्य सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया और न ही वार्ता को बुलाया। पुलिस ने देवी पटनायक नाम के वकील को बुरी तरह पीटा था।


सरकार ने किया 150वीं गांधी जयंती मनाने का ऐलान

ओडिशा सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया है। यह समारोह दो अक्तूबर से शुरू होगा। यह निर्णय सचिवालय में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष नरसिहं मिश्र, सांस्कृतिक मंत्री अशोक पंडा और मुख्य सचिव एपी पाढ़ी ने भी हिस्सा लिया। पंडा ने बताया कि समारोह मनाने के लिए कुल चार उप समितियां गठित की जाएंगी।

इस दौरान पदयात्राएं व गांधी स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कस्तूरबा गांधी आइडियल स्कूल प्रत्येक ब्लाक में चिन्हित किए जाएंगे। कुटीर उद्योग में बेमिसाल काम करने वाले सम्मानित किए जाएंगे। यही नहीं 2019 में विधानसभा का विशेष सत्र महात्मा गांधी को समर्पित होगा।

यह भी पढे: दिल्‍ली सरकार में मंत्री गोपाल राय के आवास पर चला बुलडोजर, अब होगी कांत इंक्‍लेव पर कार्रवाई


यह भी पढे:ओवैसी के विधायक ने लगाए गणपति के नारे, पार्टी ने लगाई फटकार तो वीडियो शेयर कर मांगी माफी