26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉकी विश्वकप ओडिशा में, अमिताभ बोले- खेलो इंडिया जीतो इंडिया

उनका कहना है कि भारत में खेला जाने वाला खेल और उसके प्लेयर ब्रांड एम्बेसडर की तरह होते हैं...
2 min read
Google source verification
indian hockey team

indian hockey team

(भुवनेश्वर/मुंबई): नंवबर माह में ओडिशा में होने वाले हॉकी विश्वकप को लेकर अभी से ही देशवासियों में जोश देखा जा रहा है। सभी बेसब्री से हॉकी विश्वकप का इंतजार कर रहे है जिससे वह इंडिया की हॉकी टीम को खेलते हुए और जीत हासिल करते हुए देख सके। खिलाडियों और खेलप्रेमियों के साथ ही इस विश्वकप का खुमार बॉलिवुड हस्तियों पर भी चढा हुआ है। इसी क्रम में बॉलिवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने देश की हॉकी टीम से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया है।


महानायक अमिताभ बच्चन ने ओडिशा में होने वाले विश्वकप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम की हौसला आफाजाई का आह्वान किया। विश्वकप इसी 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक ओडिशा की राजधानी में खेला जाएगा। इसमें 16 टीमें भाग लेंगी। उन्होंने हॉकी खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया में साझा की है। उनका कहना है कि भारत में खेला जाने वाला खेल और उसके प्लेयर ब्रांड एम्बेसडर की तरह होते हैं। यह फोटो केबीसी कर्मवीर एपीसोड में साझा की गई।

यह बोले बिग बी

अमिताभ ने कहा कि जब हम खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं, तो देश को भी सम्मानित करते हैं। खिलाड़ी देश के गौरव हैं। बच्चन ने अपने ब्लाग में विवरण देकर लिखा है। उन्होंने लिखा है कि ये खिलाड़ी देश की जनता का नैतिक समर्थन चाहते हैं। हमें उनकी विजय की कामना करनी चाहिए। हिंदी सिनेमा को कई यादगार गीत देने वाले गुलजार और संगीतकार एआर रहमान विश्वकप हॉकी का टाइटल गीत तैयार कर रहे हैं। इसके बोल हैं जयहिंद, जय इंडिया….।

बता दें कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है और इस बार हॉकी विश्वकप देश में ही आयोजित हो रहा है। ऐसे में खिलाडियों और हॉकी प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी खिलाड़ी इस विश्वकप में विजय प्राप्त करने और देश का परचम लहराने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है।

बड़ी खबरें

View All

भुवनेश्वर

ओडिशा

ट्रेंडिंग