25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Odisha / Bhubaneswar / ओडिशा:पुलिस में भर्ती होने आई थी युवती,शारीरिक परीक्षा के दौरान गश खाकर गिरी

ओडिशा:पुलिस में भर्ती होने आई थी युवती,शारीरिक परीक्षा के दौरान गश खाकर गिरी

इससे पूर्व गुरुवार को भर्ती परीक्षा के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी तथा दो बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाए गए थे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 10 Aug 2018, 5:23 PM IST

photos from odisha

photos from odisha

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): ओडिशा पुलिस में सिपाही की भर्ती प्रक्रिया के दौरान हुए साक्षात्कार में युवती के अचानक बेहोश होकर गिर पड़ने को लेकर हड़कंप मच गया। इससे पूर्व गुरुवार को भर्ती परीक्षा के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी तथा दो बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाए गए थे।


बेहोश हुई युवती का नाम दमयंती बेहरा है। वह पंडीपाड़ा थाना क्षेत्र के जंगिरा गांव की रहने वाली है। क्योंझर स्टेडियम में पुलिस सिपाही की भरती की परीक्षा, शारीरिक फिटनेस आदि चल रहा था। युवती के बेहोश होने के बाद भर्ती प्रक्रिया थोड़ी देर को रोक दी गई थी। बेहोशी की हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

चक्कर आया, बेहोश हो मौके पर गिर पड़ी

पुलिस में यह भरती ओडिशा पुलिस की रिजर्व बटालियन के लिए की जा रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि युवती का शारीरिक परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) किया जा रहा था, तभी उसे चक्कर आया और वह बेहोश हो मौके पर गिर पड़ी। मालूम हो कि गुरुवार को ओडिशा स्विफ्ट एक्शन फोर्स की सातवीं बटालियन में भरती के दौरान एक अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के दौरान मौत हो गई थी। मृतक कटक जिले के नृसिंहपुर गांव का सुरेश कुमार था। फिजिकल टेस्ट के दौरान वह 16 सौ मीटर की दौड़ लगा रहा था। अन्य दो युवकों को बेहोशी की हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था। यहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया। पुलिस की ओर से सभी युवकों के परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में भर्ती युवकों की हालत में सुधार है ।

यह भी पढे: चीन में बूढ़ी आबादी ज्यादा, और बच्चे पैदा करने के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित

यह भी पढे: आरुषि मर्डर केसः तलवार दंपती को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की याचिका को दी मंजूरी