3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओडिशा में अगले 48 घंटे भारी ​बारिश के आसार,वज्रपात में छात्रा की मौत

मौसम विज्ञान विभाग से पता चला है कि उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 14 Aug 2018, 7:42 PM IST

(भुवनेश्वर): मौसम विभाग ने ओडिशा में भारी बारिश की सूचना दी है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के कारण अगले 48 घंटों तक तेज बारिश के आसार है। भुवनेश्वर स्थित मौसम विभाग केंद्र के निदेशक एचआर विश्वास ने इसकी पुष्टि की। ओडिशा में लगातार हो रही है बारिश के दौरान बीते चार दिन में 5 लोगों की वज्रपात से मौत हो गR। मंगलवार को वज्रपात से एक इंजीनियरिंग छात्रा की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर राज्य सरकार ने निर्देश दिया है कि राजधानी और जिला मुख्यालयों में होने वाली 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस परेड में छात्र-छात्राएं भाग नहीं लेंगे। जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विज्ञान विभाग से पता चला है कि उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। ढेंकानाल के हिंडोल पुलिस थाना क्षेत्र में जारंदा के पठानी सामंत इंजीनियरिंग कालेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा कल्पना नायक की वज्रपात के चलते मौत हो गई। पांच अन्य छात्राएं घायल हो गई। घायल छात्राओं को जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। मृतक के परिजनों को चार लाख रुपया मुआवजा सरकार की ओर से दिया गया। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है।


जिलाधिकारियों को सीएम पटनायक ने निर्देश दिया कि किसी भी तरह की आपदा से निपटने को तैयार रहें। राज्य की नदियों का पानी खतरे के निशान के आसपास पहुंच गया है। आपदा राहत आयुक्त विष्णुपद सेठी ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को बताया कि 13 जिलों में भारी बारिश का खतरा है। ये जिलें गंजाम, पुरी, खोरदा, नयागढ़, जगतसिंहपुर, कटक, केंद्रपाड़ा, ढेंकानाल, जाजपुर, भद्रक, कंधमाल, बौद्ध और संबलपुर हैं। राहत व बचाव के लिए फायर ब्रिगेड और ओड्राफ व 300 नावें तैयार रखी गयी हैं। बता दें कि सोमवार को भी कटक मे वज्रपात के कारण चार लोगों की जान चली गई थी।