(भुवनेश्वर): ओडिशा के अलग—अलग इलाकों से वन्यजीवों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे है। आशंका जताई जा रही है कि राज्य में शिकार की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए वनविभाग सर्तक हो गया है। कटक में शिकारियों को पकडने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें वनविभाग को बड़ी सफलता हासिल हुई है। अभियान के तहत एक शिकारी को पकड़ा गया है जिसने शिकार की कई घटनाओं को अंजाम देने और वन्यजीवों के अंगों की तस्करी करने की बात स्वीकार की है।