शुरुआत की वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने। उन्होंने पर्यटन विकास पर सरकार की योजना की बाबत पूछा तो पटनायक का जवाब था कि सच है कि पर्यटन के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। राज्य में कई ऐतिहासिक मंदिर हैं। करीब 500 किलोमीटर लंबी कोस्ट (तटवर्ती) लाइन है। विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त चिलिका झील है, जहां विविध प्रजातियों के लाखों सैलानी पक्षी आते हैं और इसके अलावा वन्य प्राणि उद्यान हैं। पर्यटन क्षेत्र में बहुत काम हुआ है।