रीतेश के माता-पिता चाहते थे कि वह आईआईटी में प्रवेश ले और इंजीनियर बने। रितेश भी कोटा (राजस्थान) में रहकर आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुट गया। कहते हैं कि यहीं पर उसने कुछ समय के लिए सिम भी बेचीं। बाद में उसने दिल्ली के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड फाइनेंस में प्रवेश लिया, लेकिन कंपनी शुरू करने के लिए कोर्स बीच में ही छोड़ दिया। ऑयो कंपनी की रोचक कथा कुछ ऐसी है, 17 साल में इंजीनियरिंग छोड़कर रितेश अग्रवाल ने कंपनी शुरू कर दी और बिना मदद के इस मुकाम पर लाकर ला खड़ा किया। इसकी वैल्युएशन भारतीय मुद्रा में 32,697 करोड़ है। ओडिशा के बिस्समकटक गांव में जन्मे रीतेश फर्राटेदार ओडिया बोलते हैं। उनकी स्कूली शिक्षा रायगढ़ा के सेक्रेड हार्ट स्कूल में हुई। घुमक्कड़ी मिजाज के रीतेश छोटी उम्र से ही बिल गेट्स, स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग से बहुत प्रेरित रहे हैं। यही नहीं वह अनिल अग्रवाल को अपना आदर्श मानते हैं। अनिल वेदांता के मालिक हैं।