भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा का मॉनसून सत्र शुक्रवार को फिर विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया। पेट्रोल-डीजल व एलपीजी के दामों में बढ़ोत्तरी, ब्लाक के स्कूलों के शिक्षकों की हड़ताल को लेकर कांग्रेस और भाजपा विधायकों ने बीजद सरकार को घेरा। कांग्रेस ने सरकार पर केंद्र की मोदी सरकार से जुगलबंदी का आरोप लगाया और कहा कि तमाम समस्याएं तो इस वजह से हैं कि नवीन पटनायक सरकार की नरमदिली केंद्र की ओर है। नवीन पटनायक सरकार सीबीआई से भयभीत है। दूसरी तरफ सत्ता दल बीजद के विधायकों ने पेट्रोल और डीजल दाम बढ़ोत्तरी पर हंगामा किया।