
rain in odisha
(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): ओडिशा सरकार ने जिलाधिकारियों को भारी बारिश दौरान हुई क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट देने को कहा है। विशेष राहत आयुक्त विष्णुपद सेठी ने बताया कि पहले चरण साउथ ओडिशा के जिलों को लिया गया है।
हालांकि मौसम के हालात थोड़ा बहुत ठीक हुए है पर अभी तटवर्ती जिलों में बारिश हो रही है। राहत उपायुक्त प्रवातरंजन महापात्र का कहना है कि स्टेट डिजास्टर रिसपांस फंड के मानकों के अनुसार बारिश के कारण हुई क्षति पर मुआवजा दिया जाएगा। विशेष राहत आयुक्त कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक छह लोगों की बारिश के कारण मौत हो चुकी है।
एक जून से अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाहांडी जिले में बारिश के कारण नौ ब्लाकों के दस हजार लोग प्रभावित हुए है जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। इसी कारण कोरापुट ब्लाक के 13 ब्लाकों में दो लोगों की मौत हो चुकी है तथा हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
रायगढ़ा जिले के दस ब्लाकों तीन लोगों की डूबकर मौत हो गयी। नवरंगपुर जिले के पांच ब्लाकों तथा मलकानगिरि के सात ब्लाकों पर बारिश का विपरीत असर पड़ा है। कुल मिलाकर राज्य के 109 ब्लाकों में जरूरत से ज्यादा बारिश हुई है। 162 ब्लाकों में सामान्य ब्लाक बारिश नोट की गयी और 34 ब्लाकों में जरूरत से भी बहुत कम बारिश हुई।
बता दें कि देश के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश के बाद से भयावह हालात है। थोडे दिनों पहले राज्य में भी भारी बारिश से स्थित बिगड गई थी पर हाल में मौसम का मिजाजा थोडा सही है। केरल में बाढ से 10 दिनों के भीतर 324 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बाढ ने राज्य को तहस नहस कर दिया है। ओडिशा सरकार ने केरल में राहत कार्य के लिए सहायता राशि देने के साथ ही यहां से दमकल जवानों के एक दल को भी केरल भेजा है।
Published on:
18 Aug 2018, 6:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.