(भुवनेश्वर): भारी शोरगुल के बीच ओडिशा विधानसभा का मॉनसूत्र सत्र मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा की बैठक चलाने की रस्मअदायगी भर रही। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों का मुद्दा जैसे ही कांग्रेस के विधायकों ने उठाया तो भाजपा विधायकों ने नवीन पटनायक सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने शुरू कर दिए। भारी शोरगुल देख विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप अमात ने 11 सितंबर तक के लिए सदन स्थगित कर दिया।