झारसुगुडा में शनिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार का आलम तो यह है कि ओडिशा सरकार के घोटाले चर्चा में हैं। उन्होंने कहा घोटालों का आलम यह कि सहकारिता से सड़क और सड़क से लेकर सत्तू तक में घोटाला है। मोदी यहीं नहीं रुके, बोले, सरकार में बैठे लोगों ने तो किसानों तक को नहीं बख्शा। न्यूनतम समर्थन मूल्य केंद्र ने बढ़ाया। इसका लाभ ओडिशा के किसानों को नहीं मिल पा रहा है। उनकी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य के हिसाब से नहीं ली जा रही है। राज्य सरकार को जनविरोधी बताते हुए मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ तक लेने से इंकार करने वाली सरकार भला जनहित की सरकार कैसे हो सकती है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ ओडिशा सरकार ने नहीं लेकर यहां की जनता के हितों से खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा रविवार को जनआरोग्य योजना की शुरुआत की जाएगी।