19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / काले लिबास में PM मोदी को काले झंडे दिखाने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल गिरफ्तार

काले लिबास में PM मोदी को काले झंडे दिखाने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल गिरफ्तार

पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने के लिए जांजगीर के लिए रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आधे रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 22 Sep 2018, 4:44 PM IST

bhupesh baghel

पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल समेत कार्यकर्ता गिरफ्तार

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के जांजगीर दौरे पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी यहां प्रदेश सरकार की अटल विकास यात्रा के तहत आयोजित किसानों के विशाल सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। वहीं पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने के लिए जांजगीर के लिए रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आधे रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघले ने बिलासपुर में पुलिस द्वारा कांग्रेस भवन में घुसकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की बर्बरतापूर्वक पिटाई मामले में पीएम मोदी को जांजगीर में काले झंडे दिखाकर एेलान किया था।

इस दौरान भूपेश ने ट्वीट करते हुए केन्द्र और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इससे पहले भूपेश अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर के राजीव भवन पहुंचे, जहां वे पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने सुबह जांजगीर के लिए रवाना हुए। विरोध जताने के लिए भूपेश बघेल समेत सभी कार्यकर्ता काले कपड़ों में थे। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता बलोदाबाजार पहुंचे वहां बड़ी संख्या में तैनात सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक लिया और आगे जाने नहीं दिया।

उधर, बिलासपुर में भी कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस की कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झूमाझटकी भी हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस के जवानों को मशक्कत करनी पड़ी। गिरफ्तार नेताओं में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, शैलेष पांडेय, विवेक बाजपेयी आदि शामिल हैं।

जांजगीर में पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने की आशंका के मद्देनजर प्रदेश के कई शहरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी 27 जिलों से पहुंचे 5000 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। बिलासपुर में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज के बाद पीएम को काला झंडा दिखाए जाने की चेतावनी के मद्देनजर ये व्यवस्था की गई है।