
रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के जांजगीर दौरे पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी यहां प्रदेश सरकार की अटल विकास यात्रा के तहत आयोजित किसानों के विशाल सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। वहीं पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने के लिए जांजगीर के लिए रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आधे रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघले ने बिलासपुर में पुलिस द्वारा कांग्रेस भवन में घुसकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की बर्बरतापूर्वक पिटाई मामले में पीएम मोदी को जांजगीर में काले झंडे दिखाकर एेलान किया था।