
rahul gandhi
महेश शर्मा की रिपोर्ट...
(भुवनेश्वर): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने समय से पहले आम चुनाव की संभावना के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्षों को पत्र लिखा है। ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक को लिखे पत्र में उन्होंने राज्य की लोकसभा सीटों का विवरण मांगा है।
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गंभीर दिखाई दे रहे है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में हर तरह की जरूरी जानकारी मांगी है। इन जानकारी का उपयोग कर आने वाले चुनाव से पहले ही योजना तैयार कर चुनाव की तैयारियां शुरू कर सकते है जिससे चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में नतीजें आएं। पार्टी अध्यक्ष ने जानना चाहा है कि ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों पर 2014 के चुनाव में कांग्रेस की क्या स्थिति थी। उन्होंने कांग्रेस, भाजपा और बीजू जनता दल तीनों दलों के प्रत्याशियों को मिले वोटों का विवरण और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को यह सूचना 15 जुलाई तक देनी है।
सन 2014 के चुनाव में राज्य की 21 सीटों में बीजू जनता दल की 20 और भाजपा को एक सीट (सुंदरगढ़) मिली थी। जुएल ओरम इस सीट से बहुत कम वोटों से मिले थे। ओरम केंद्र में मंत्री हैं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था। कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष पटनायक तीनों दलों के प्रत्याशियों को मिले वोटों का विवरण के साथ ही यह भी सूचना मांगी है कि किस पोलिंग बूथ में कांग्रेस ने कितने वोट हासिल किए हैं। प्रत्येक लोकसभा सीट पर यह विवरण बूथवार मांगा गया है। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का जातीय समीकरण का आंकड़ा भी मांगा गया है।
2004 से लेकर 2014 तक हुए चुनावों में यह रही स्थिति:-
विधानसभा चुनाव
पार्टी 2004 2009 2014
बीजद 61 103 117
कांग्रेस 38 27 16
भाजपा 32 06 10
अन्य 16 11 04
किसको कितने प्रतिशत वोट
बीजद 27.4 38.9 43.9
कांग्रेस 34.8 29.0 26.0
भाजपा 17.1 15.1 18.2
अन्य 20.7 17.0 11.9
लोकसभा चुनाव
2014 कुल सीटें 21
बीजद 20
भाजपा 01
वोट प्रतिशत
बीजद 44.8
कांग्रेस 26.4
भाजपा 21.9
अन्य 06.9
जिला परिषद चुनाव
दल सीटें, वोट% नफा/नुकसान% नफा/नुकसान (सीटों पर)
बीजद 473 40.4 (-) 3% (-)178
कांग्रेस 60 17 (+) 15% (-)67
भाजपा 297 33 (-)8.7% (+)261
Published on:
12 Jul 2018 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allभुवनेश्वर
ओडिशा
ट्रेंडिंग
