27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जगतसिंहपुर: नाबालिग से बलात्कार करने के मामले में आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

आरोपी युवक पीड़िता का करीबी रिश्तेदार है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 20 Oct 2018, 6:20 PM IST

(भुवनेश्वर): ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता की हालत नाजुक

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तिरतोल क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने माता पिता की अनुपस्थिति में अक्सर अपनी दादी के साथ रहती है। शनिवार देर रात भी वह अपनी दादी के साथ सो रही थी। तभी आरोपी युवक वहां आया और उसने पीड़िता को दबोच लिया। आरोपी ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया।

पीड़िता के चिल्लाने पर उसकी दादी व घर में मौजूद अन्य परिजन जाग गए। सभी ने बच्ची को संभाला। लहूलुहान पीड़िता को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मनिजंगा में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत बेहद नाज़ुक बतायी जाती है।

पीड़िता का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा आरोपी

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक आरोपी लिटाया का रहने वाला है और वह पीड़िता का करीबी रिश्तेदार है।