(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): ओ़डिशा काडर की आईएएस अधिकारी अपराजिता षाडंगी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पाने के बाद भुवनेश्वर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की सोच रही हैं। चर्चा है कि वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मैदान में आ सकती हैं। भुवनेश्वर लोस क्षेत्र पुरी लोस क्षेत्र की बगल में हैं, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लड़ने की चर्चा है। अब उनके नौकरशाही रूतबे की पारी समाप्त हो गई है। उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की क्लीयरेंस केंद्र से मिल चुकी है। श्रीमती षाड़ंगी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की पुष्टि ओडिशा शासन ने भी की है। सन 1994 से सेवारत ओडिशा काडर की अपराजिता षाड़ंगी का केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल पांच वर्ष रहा, जो अगस्त में समाप्त हुआ था। केंद्र में वह संयुक्त सचिव मनरेगा थी। 49 वर्षीय इस महिला अधिकारी ने 15 सितंबर को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था।