5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख, ए.आर रहमान और माधुरी दीक्षित की शानदार परफॉर्मेंस के साथ होगा हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज

चालीस मिनट के शो को पांच चरणों में विभाजित किया गया है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 22 Nov 2018, 5:30 PM IST

srk-a.r rahman-madhuri

srk-a.r rahman-madhuri

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): पुरुष विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट में शाहरुख खान, एआर रहमान तो आकर्षण होंगे ही, पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी स्टेज शो करके जलवे बिखेरेंगी। उनका शो 27 नवंबर को उद्घाटन दिवस पर कलिंग स्टेडियम भुवनेश्वर में होगा। प्रख्यात नृत्यांगना माधुरी 40 मिनट का डांस शो करेंगी, उनके साथ प्रख्यात कोरियोग्राफर्स भी आएंगे। उद्घाटन दिवस पर विश्व एकता का संदेश कलाकारों के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। माधुरी दीक्षित का यह शो पृथ्वी संरक्षण के साथ ही मानवता का भी संदेश देगा। बताते हैं कि यह एक थियेटर शो है, जिसे माधुरी ने अपनी टीम के साथ तैयार किया है। शो की निर्देशक और थीम की लेखिका नूपुर महाजन हैं। चालीस मिनट के शो को पांच चरणों में विभाजित किया गया है।

कोरियोग्राफर शियामक देवर कहते हैं कि अर्थ सांग (पृथ्वी गीत) का यह शो सिर्फ विश्व कप हॉकी के लिए नहीं तैयार किया गया है। यह संदेश कला के माध्यम से पहुंचाया जाता रहेगा। इसमें रोमांचक तरीके से जीवन का संदेश दिया जाएगा। नूपुर का लेखन, रंजीत बरोट का संगीत जान डाल देता है। 27 नवंबर को उद्घाटन के बाद 28 से हॉकी मैच शुरू हो जाएंगे। उधर आयोजकों ने विश्व कप हॉकी के टिकटों की संख्या बढ़ा दी है। स्टेडियम के बाहर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीनें होंगी, जो लाइव टेलीकास्ट करेंगी।