जगतसिंहपुर जिला अध्यक्ष विष्णुचरण दास और विधायक मुडुली ने राउत के खिलाफ अलग-अलग पत्र नवीन पटनायक को सौंपे। दोनों ने राउत पर पार्टी को कमजोर करने का षड़यंत्रकर्ता बताया। राउत ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें कांग्रेस और भाजपा के लोग सरकार की खुली आलोचना करते हैं। इस पर दामोदर राउत कहते हैं कि मुझे कैबिनेट मंत्री, पार्टी उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों से बाहर कर दिया गया। नवीन से मिलने वाले कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष दास और विधायक मुडुली के लोग हैं, जिन्हें पैसा देकर भेजा गया।